Ro no D15139/23

 विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

’14 से 17 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का ग्यारहवां सत्र, प्रश्नों और सदन से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी’

 

धमतरी 26 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा की षष्ठम् विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा। सत्र के दौरान विधानसभा से संबंधित प्रश्नों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के समयबद्ध निराकरण और विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आदेश जारी कर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

जारी आदेश में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त कलेक्टर प्रीति दुर्गम को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, स्थगन प्रस्तावों, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं और अशासकीय संकल्पों सहित अन्य विषयों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने सत्र की अवधि के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। अपरिहार्य स्थिति में मुख्यालय छोड़ने से पहले सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति और अवकाश स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान मांगी जाने वाली जानकारी, प्रश्नों के उत्तर और अन्य प्रक्रियाओं का समय-सीमा में निराकरण किया जा सके।

 

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26