Ro no D15139/23

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण

*16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा*

रायपुर. 9 मार्च 2025. राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचने वाले पहले 800 बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरित किए जाएंगे। सवेरे दस बजे से साढ़े 11 बजे तक इनका वितरण किया जाएगा। इसके लिए बच्चे के आधार कार्ड के साथ माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।

आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी भी बच्चों को स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरण के दौरान उपस्थित रहेंगे। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र की तरह 10 मार्च को भी सवेरे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

  • Related Posts

    4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

    *खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा, 30 नवम्बर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश*   रायपुर. 27 नवम्बर 2026. प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं…

    Read more

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *बदलते भारत में युवाओं के लिए असीम अवसर, अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप तय करें लक्ष्य*   *वित्त मंत्री ने रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को दिया…

    Read more

    NATIONAL

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार