Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने अपने कार्यों से न केवल महिलाओं और दलित समाज को जागरूक किया, बल्कि उन्होंने उन रूढ़ियों को भी चुनौती दी, जो समाज को प्रगति के मार्ग में रोकती थीं। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता हमें यह सिखाती है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती फुले के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन हमें समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

  • Related Posts

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

    रायपुर 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज चंदखुरी में देखने को मिली, जब उन्होंने एक…

    Read more

    कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 *खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम* रायपुर,30मार्च 2026/खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले