Ro no D15139/23

तत्कालीन कलेक्टर नम्रता गांधी क़ो भावभीनि विदाई, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का स्वागत

*अधिकारी-कर्मचारियों ने व्यक्त किए अपने विचार*

धमतरी 09 मार्च 2025/कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी का दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरित होने के फलस्वरुप कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 8 मार्च को अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। वहीं जिले के वर्तमान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा का स्वागत में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि धमतरी जिले ने मुझे हमेशा कुछ ना कुछ दिया है। सी ई ओ जिला पंचायत के पद पर की पहली नियुक्ति मेरी धमतरी जिले में हुई और धमतरी से दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भी मैं धमतरी से ही जा रही हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण सहित जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य किए गए हैं, उसे इसी गति से संचालित करें। सुश्री गाँधी ने कहा कि जिले में जो कार्य किए गए हैं, उसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय है। जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं, आप सभी मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, ऐसा मैं उम्मीद करती हूं। इस दौरान श्री गांधी ने जिले में बीते 14 माह कि खट्टी मीठी यादों को अधिकारियों से साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि कलेक्टर सुश्री गाँधी के कार्यकाल में जिले में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियो ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में वर्तमान कलेक्टर श्री
अबिनाश मिश्रा का स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए और जिले की विकास गतिविधियों क़ो बनाये रखने कि बात कही। समारोह में प्रशासनिक क्षेत्र में बदलाव और निरंतर विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया, जिसमें हर किसी ने एकजुट होकर नए कलेक्टर को सहयोग और समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती गीता यादव, श्रीमती इंदिरा देवहरि, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सुश्री गांधी को स्मृति चिन्ह भेंट की।

  • Related Posts

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि

    सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम   धमतरी, 16 सितंबर 2026। राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से…

    Read more

    आईटीआई विद्यार्थियों को उद्योगों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

    जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में प्रशिक्षुता एवं कार्यस्थल प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर   धमतरी, रायपुर और दुर्ग की औद्योगिक इकाइयों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने पर…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय