Ro no D15139/23

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

 

धमतरी, 16 सितंबर 2026। राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगा। इस अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

 

जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को शाम 7 बजे रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

 

सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में धमतरी जिले के कार्यक्रम में विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले में आगामी एक माह तक सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप