Ro no D15139/23

जल संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए ग्राम खोभा के कृषकों ने 180 एकड़ में मक्का फसल में किया परिवर्तन

– ग्रामा खोभा में किसानों को दिया गया कृषक प्रशिक्षण
राजनांदगांव 11 मार्च 2025। कृषि विभाग द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम खोभा में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि भू-जल स्तर गिरता जा रहा है। आने वाले पीढ़ी के लिए जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में वृद्धि करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में किसानों को धान के बदले कम पानी की खपत वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जल संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए ग्राम खोभा के कृषकों ने 180 एकड़ में मक्का फसल में परिवर्तन किया है। रबी सीजन में छुरिया विकासखंड में 1400 एकड़ में मक्का फसल बुवाई किया गया है। वन क्षेत्र होने के बाद भी कृषकों में काफी उत्साह है। मक्का फसल कृषकों के जीवन में आर्थिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषकों ने खरीफ सीजन में भी टिकरा भाटा जमीन से मक्का लगाने के लिए उम्मीद जताया है। प्रशिक्षण में सरपंच श्री मनीष वाल्दे, उप सरपंच मेघनाथ चंद्रवंशी, कृषि विकास अधिकारी श्री जीपी सहाड़े, आत्मा योजना प्रभारी श्री सुदेश पटेल, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मुकेश पडवार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री मोनिका टिकरिया, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री मोनिका साहू एवं बड़ी संख्या में कृषक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच