Ro no D15139/23

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ दिलाने किया जा रहा सर्वे

राजनांदगांव 11 मार्च 2025। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले के छूटे हुए पात्र परिवारों को योजना से लाभान्वित करने के लिए सूची तैयार की गई थी। सूची को नये मापदण्ड के आधार पर पात्र परिवारों को आवास प्लस सूची में शामिल करने के लिए प्रगणकों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास प्लस सूची में शामिल करने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को ग्राम पंचायत में सर्वे करने हेतु प्रगणक बनाया गया है। प्रगणकों द्वारा आवास एप के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है। योजनांतर्गत किसी भी पात्र परिवार का नाम छूट जाने पर पात्र हितग्राही ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर सकते है। साथ ही पात्र हितग्राही आवास प्लस वेबसाईट पर स्वयं आवश्यक जानकारी अपलोड कर सकते है। किसी भी प्रकार के तकनीकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित जनपद एवं ग्राम पंचायत के सचिव, आवास मित्र, रोजगार सहायक से संपर्क कर सकते है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य ग्राम पंचायतों में प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। किसी कारण से सर्वे हेतु कोई पात्र परिवार छुट जाता है, तो वह ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर अपना सर्वे करा सकते है एवं आवास प्लस वेबसाईट के माध्यम से स्वयं भी सर्व कर सकते है।

  • Related Posts

    आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर संपन्न

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 11वाँ आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव मेें स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर…

    Read more

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से कुन्ती बाई निषाद ने मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की आत्मनिर्भरता

    *- मत्स्य बीज विक्रय से मिला 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ*   राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन…

    Read more

    NATIONAL

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड