Ro no D15139/23

जशपुर में पहली बार विमान उड़ाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

आगडीह में सीजी एअर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स ले रहे है प्रशिक्षण

जशपुरनगर, 11 मार्च 2025/ आगडीह के हवाई पट्टी से उड़ान भरते और लैंड करता हुआ प्रशिक्षु विमान आस-पास लोगों के लिए एक रोमांच का विषय बना हुआ है। प्रशिक्षण के उद्देश्य से लाए गए यह विमान 7 मार्च से रोज सुबह आसमान की सैर कर वापस जमीन पर आ जाता है।  दरअसल आगडीह हवाई पट्टी से 3 सीजी एअर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के चयनित केडेट्स को हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायपुर से बाहर जशपुर जिले में पहली बार हो रहे प्रशिक्षण को लेकर केडेट्स मे भी भारी उत्साह है। एक तरफ जशपुर का मनोरम दृश्य और प्रशिक्षण पाने का उत्साह उनके जोश को दोगुना कर देता है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के शुरूआत में 10 केडेट्स का विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दिया जा रहा है। 100 कैडेट्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्वीन सीटर एसडब्ल्यू 80 विमान से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। सिंगल इंजन ट्वीन सीटर वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विमान 20 हजार फीट तक उड़ान भर सकता है। फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1000 फीट तक ही उड़ान का संचालन किया जा रहा है। कमांडिग ऑफिसर ने बताया की यह प्रशिक्षण केडेट्स के सुनहरे भविष्य की नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के एयर विंग से  सी प्रमाण पत्र परीक्षा में अच्छे ग्रेडिंग से पास करने पर केडेट्स सीधे एयर फ़ोर्स के इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं।
 एअर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण
प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया की वे पहली बार जशपुर में प्रशिक्षण के लिए आए हैं। यहां का साफ-स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण में फ्लाईंग की ट्रेनिंग लेना उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया की वे एअर फोर्स पायलट बनना चाहते हैं और यह प्रशिक्षण उनका सपना को पूरा करेगा। इसी तरह प्रशिक्षण ले रहे प्रांशु चौहान ने बताया की यहां पर एअर ट्रैफिक क्लीयर रहता है। रनवे भी क्लीयर मिलने की वजह से प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। यहां का  स्वच्छ वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य होने की वजह से जशपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
जशपुर में पहली बार हो रहे उड़ान प्रशिक्षण कार्यक्रम से जिले के लोगों में भी भारी उत्साह है। खासकर युवावर्ग को यह प्रशिक्षण काफी आकर्षित कर रहा है। ग्रामीण विकास लकड़ा और राजू कुजूर के लिए आगडीह के हवाई पट्टी से रोज विमान के उड़ान भरते और उतरते देखना रोमांच से भर देने वाला है। उन्होंने बताया की इससे उत्साहित उनके  घर और आसपास के बच्चों के मन में एनसीसी से जुड़ने और पायलट बनकर विमान चलाने का सपना पल रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार

      कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ निर्माण कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?