Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने शासन के योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की

–  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत सर्वे के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 13 मार्च 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे सर्वे के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने तथा 15 अप्रैल तक सर्वे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे में किसी भी पात्र हितग्राही का नाम नहीं छूटना चाहिए। सर्वे में सूची नहीं लेने वाले प्रगणकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने कहा।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने अन्य पिछड़ा विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना का एस्टीमेंट आगामी सोमवार तक प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री वय वंदन योजना अंतर्गत 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक वृद्धजनों का 15 अप्रैल तक शत -प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों का जीएसटी बनाने तथा जेम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन सरपंचों का हस्ताक्षर अभिप्रमाणित कराने, नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच व पंच का मोबाईल नम्बर गुगलशीट में अपलोड कराने तथा ग्राम पंचायत में निर्वाचित अल्पसंख्यक वर्ग की जानकारी भी अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराने कहा। बैठक में विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई और समय-सीमा में समस्त कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया गया। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग