Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

– पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। कभी हर महीने आने वाला 4 से 5 हजार रूपए का बिजली बिल छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूटोला निवासी श्री होसीलाल साहू के परिवार के लिए चिंता का कारण बन गया था। परिवार की जरूरतों के बीच बिजली बिल की इतनी बड़ी राशि चुकाना आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में पंचायत एवं सूर्यसभा के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली और उनके परिवार के लिए राहत की नई राह खुली। श्री साहू ने बताया कि सूर्यसभा के माध्यम से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया। योजना के अंतर्गत उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी का लाभ मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री होसीलाल साहू ने बताया कि उनके घर की छत पर सौर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके परिवार को बिजली के खर्च में बड़ी राहत मिली है। अब हर महीने हजारों रूपए के बिजली बिल का बोझ पहले जैसा नहीं रहा। सौर ऊर्जा ने उनके घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक बचत को भी बढ़ावा दिया है। श्री साहू ने बताया कि कि पहले बिजली बिल भरने की चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा का लाभ मिलने से परिवार काफी खुश है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उनके जैसे सामान्य परिवारों के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर