Ro no D15139/23

साढ़े छह सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 19 मार्च को

कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन
सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशन ऑफिसर, कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर होगी भर्ती
धमतरी । धमतरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19 मार्च, बुधवार को किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैम्प में दुर्ग, कांकेर और रायपुर के निजी संस्थानों द्वारा 659 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैम्प क माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 10 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लसेमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, महिला सुरक्षा गार्ड, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सहायक सुपरवाईजर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैम्प में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर गेजुएट और कम्प्यूटर डिप्लोमाधारक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि भिलाई, दुर्ग के निजी संस्थान सेल्फ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विस द्वारा लगभग 450 पदों पर, कांकेर के संस्थान सेव माईक्रोफाईनेंस लिमिटेड द्वारा 50 पदों पर और रायपुर के संस्थान अलर्ट एसजीएस प्रायवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 160 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर को सीतापुर में कॉलेज ग्राउंड में होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले, पंजीकृत खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

      अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ विकासखंड सीतापुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05…

    Read more

    इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा

    विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहे बलौदाबाजार के नौनिहाल   *सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान*  …

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी