Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 17 मार्च 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

शासन की योजनाओं पर विशेष जोर
कलेक्टर ने पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राजस्व प्रकरण, स्वामित्व योजना, केसीसी, पीएम जनमन, वन अधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।

आवास निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड विजिट कर जमीनी हकीकत का जायजा लेने को कहा ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

डीएमएफ मद के कार्यों पर विशेष ध्यान
बैठक में डीएमएफ मद से स्वीकृत परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था के निर्देश
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की जल समस्या न हो।

समय सीमा में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण

कलेक्टर ने पीएम पोर्टल सहित विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निराकरण तय समयसीमा में किया जाए।
इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, निगम कमिश्नर श्री डीके कश्यप, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026,महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण* *असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य* *रोमांचक…

    Read more

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

    पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता-अफवाहों से दूर रहने की अपील आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश आमजनों की सुविधा के लिए बनाया गया…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….