Ro no D15139/23

नहीं चलेगी पेशी पर पेशी, निर्धारित समय सीमा में निपटाएं राजस्व प्रकरण

लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, दिए निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों को अधीनस्थ कार्यालयों के निरीक्षण के निर्देश

धमतरी । जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और उचित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक में कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने इस दौरान नामांतरण, अविवादित बंटवारा, विवादित राजस्व प्रकरणों, अभिलेख दुरूस्ती और त्रुटि सुधार प्रकरणों, भू-अर्जन, सीमांकन सहित डायवर्सन प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन सभी प्रकरणों की राजस्व अधिकारी न्यायालयवार समीक्षा की। श्री मिश्रा ने बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और सीमांकन, बटांकन, नामांतरण जैसे प्रकरणों में भी निर्धारित समय से अधिक अभी तक पेशी पर पेशी बुलाने पर रोक लगाने की बात कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों में शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में ही निपटारा सुनिश्चित किया जाए। पेशी पर पेशी अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बार-बार पेशी पर बुलाने से हितग्राहियों को काफी परेशानी होती है। ना केवल उनका पैसा-समय बर्बाद होता है, बल्कि वे अन्य जरूरी काम भी नही ंकर पाते हैं। कलेक्टर ने पेशियों में कमी लाते हुए राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण और त्रुटि सुधार के लंबित प्रकरणों पर भी चिंता जताई। कलेक्टर ने रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के लिए तहसीलदारों को पटवारियों के माध्यम से अभियान चलाने के लिए भी कहा।

वरिष्ठ अधिकारी करें अधीनस्थ कार्यालयों का सतत् निरीक्षण

बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर और एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदार राजस्व न्यायालयों का सतत् निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए निर्धारित रोस्टर तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सभी शाखाओं के रिकॉर्ड का बारिकी से अवलोकन करने और शासकीय कार्य में लापरवाही नजर आने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने को कहा। उन्होंने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में होने वाली घटना- दुर्घटनाओं की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों को भी देने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

    जशपुरनगर 25 नवम्बर 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट…

    Read more

    मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक हुए लाभान्वित, वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

     जशपुरनगर 25 नवंबर 2026/ उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू