Ro no D15139/23

राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन महापरीक्षा 23 मार्च को

जिले में बनाए गए 531 परीक्षा केंद्रों में 28100 परीक्षार्थी होंगे शामिल

अम्बिकापुर 18 मार्च 2025/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन, राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च 2025, दिन रविवार को किया जा रहा है। यह परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक आयोजित होगी।
जिले में कुल 531 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 28,100 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने परीक्षा आयोजन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा से वंचित शिक्षार्थियों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए मॉनिटरिंग दल गठित कर परीक्षा की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, परीक्षा के दिन अधिकारी स्वयं दो-तीन परीक्षा केंद्रों का अवलोकन कर परीक्षा संचालन की समीक्षा करेंगे।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के विभागीय कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें, गम्भीरतापूर्ण ढंग से…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से नोहर साय के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

    पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा पहाड़ी कोरवा परिवार अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2026/   केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस