Ro no D15139/23

जलसंरक्षण गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाने एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने चलाया जा रहा है वाटरशेड यात्रा जिले के सन्ना और बोहरा में  हुआ यात्रा का आयोजन

जशपुरनगर, 27 मार्च 2025/ समुदाय संचालित दृष्टिकोण अंतर्गत परिकल्पित डब्ल्यूडीसी -पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत जलसंरक्षण गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा  2025 को एक राष्ट्रव्यापी जन संपर्क अभियान वाटरशेड यात्रा की शुरूआत की गई है।  इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से वाटरशेड यात्रा  का शुभारंभ जशपुर जिले में 26 मार्च को किया गया।

उप संचालक कृषि, सह परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में बगीचा विकासखण्ड के सन्ना क्षेत्र में संचालित जलग्रहण परियोजना के अंतर्गत ग्राम बहोरा व सन्ना में 26 मार्च को वाटरशेड यात्रा  का आयोजन किया गया। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समुदाय, लाईन विभाग, परियोजना क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, उपयोगकर्ता दल, कृषक उत्पादक संगठन एवं गैर सरकारी संस्थान रिड्स जशपुर के सदस्य शामिल रहे।
वाटरशेड यात्रा  कार्यक्रम में मजबूत सामुदायिक भागीदारी से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को किस तरह से सफल बनाया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों में जागरूकता पैदा करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनभागीदारी से ग्राम बहोरा में तालाब का श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई किया गया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत भवन बहोरा परिसर में पानी की पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लाईन विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं  गैर सरकारी संस्थान के सदस्यों द्वारा मिट्टी एवं जलसंरक्षण को बढ़ाने, भू-जल पूर्नभरण में सुधार एवं जलचक्र के विषय में लोगों को जागरूक किया गया।
पानी की पाठशाला में जलग्रहण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सचिवों को जलग्रहण मार्गदर्शक का प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समूहों की दीदियों द्वारा लोक नृत्य का प्रदर्शन कर जल संरक्षण के महत्व को बताया गया।  उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रांगण में स्मृति स्वरूप पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित स्टॉप डेम का भूमिपूजन तथा ग्राम सन्ना में निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र से आये वाटरशेड यात्रा वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर ए-आर के माध्यम से जलग्रहण कार्यक्रमों के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, जनपद सदस्य श्री अनुपम तिर्की, नवनियुक्त सरपंच बहोरा, भादु एवं सन्ना ग्राम पंचायत, गैर सरकारी संस्थान रिड्स के सदस्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल