Ro no D15139/23

कलेक्टर पहुंचे केन्द्रीय विद्यालय, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

*गर्मी की छुट्टियों में समर कैम्प लगाने दिए निर्देश*

धमतरी 28 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज लोहरसी के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या, पढ़ने-पढ़ाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी स्कूल के प्राचार्य से ली। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की हैसियत से कलेक्टर ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और अन्य दूसरे कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना-अपना कार्य पूरी क्षमता से करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने पूरे स्कूल भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में चल रहीं परीक्षाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने आगामी गर्मी की छुट्टियों में स्कूल के बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस समर कैम्प में बच्चों को क्रॉफ्ट, म्यूजिक, चित्रकला, फाईन आर्ट के साथ स्थानीय लोककृतियों और शिल्पों के बारे में भी बताने को कहा।
कलेक्टर ने स्कूल की प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए प्रयोगशालाओं में पर्याप्त सामग्रियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य की मांग पर प्रयोगशाला सामग्रियों के लिए मांगपत्र प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने विद्यालय में पढ़ने वाले छः वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों का आधार कार्ड अपडेशन कराने के लिए शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने चल रही परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण और अनुकूल माहौल देने के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को भी कहा।

  • Related Posts

    लगातार वर्षा से महानदी परियोजना के जलाशयों में बढ़ा जलभराव

      गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दूधावा और सोंढूर बांध में जलस्तर में बढ़ोतरी, सिंचाई और पेयजल के लिए राहत धमतरी, 10 जुलाई 2028। महानदी परियोजना (एम.आर.पी. कॉम्प्लेक्स) अंतर्गत गंगरेल (रविशंकर सागर), मुरूमसिल्ली,…

    Read more

    कमार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा और आजीविका से जुड़े विषयों पर सौंपा मांगपत्र   पारंपरिक बांस की टोकरी में दुर्लभ ‘बोड़ा’ भेंट कर किया सम्मान  …

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध