Ro no D15139/23

पीएम जनमन योजना अंतर्गत हर्राढोढा में कोरवा समुदाय के घरों में जाकर 82 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच 4 बच्चों का टीकाकरण सहित 24 मरीजों का किया गया जांच और उपचार

पीएम जनमन योजना अंतर्गत हर्राढोढा में कोरवा समुदाय के घरों में जाकर 82 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच
4 बच्चों का टीकाकरण सहित 24 मरीजों का किया गया जांच और उपचार

जशपुरनगर 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनको स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर पीएम जनमन योजना  अंतर्गत बगीचा  विकासखंड मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूरी पर विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए सेक्टर चम्पा के उप स्वास्थ्य केंद्र खाखरा के  अंतर्गत ग्राम अमटपानी के हर्राढोढा में विशेष टीकाकरण  सत्र तथा विशेष स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य अमला द्वारा पहाड़ी कोरवा बसाहट हर्राढोंढा में  घर घर सर्वे  कर 82 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान टिके से वंचित बच्चों को टीकाकृत किया गया। सर्वे के दौरान 4 बच्चों का टीकाकरण, एक महिला का आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा 24 मरीजों का जांच और उपचार किया गया। उक्त कार्य बगीचा बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा की निगरानी में  आरएमए श्री दिनेश कवंर , सुपरवाइजर श्री अक्तिराम कहरा , सीएचओ श्रीमती भानुवती राठिया एवं. निधि टोप्पो  तथा एएनएम नमिता  और बीपीएम श्री सूर्य गुप्ता के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार