Ro no D15139/23

यूनिसेफ दिल्ली की टीम ने जिला जशपुर मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का किया निरीक्षण

जशपुरनगर, 29 मार्च 2025/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के डॉक्टर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ दिल्ली के टीम के द्वारा जिला जशपुर मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। 26 मार्च से 28 मार्च तक चले निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम के द्वारा जिला में चल रहे टीकाकारण कार्यक्रम अन्तर्गत एएनएम, व्हीएचएसएनडी किट बैग, कोल्ड चेन प्वाइंट, टीकाकरण सत्र की निरीक्षण, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले कार्यक्रम जैसे- गर्भावस्था में योग कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, पीव्हीटीजी हेल्प डेस्क का  निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही यूनिसेफ की टीम ने पारम्परिक चिकित्सक, स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक ली और संकल्प परियोजना अंतर्गत वॉलेंटियर से मिलकर स्वास्थ्य संचालित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा भी की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस.जात्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ए.डी. तिर्की, एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत आपट, बीएमओ और बीपीएम विकासखंड दुलदुला और बगीचा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जशपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और रोबोटिक्स जिला प्रशासन और एडु रोबोवर्स के बीच हुआ एमओयू, तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जशपुर में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

     जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ शासन की पारदर्शी एवं डिजिटल सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी