Ro no D15139/23

हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों पर तीव्र गति से करें कार्रवाई- कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 29 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाली ऋण सहायता की स्वीकृति के समय को कम करने को कहा। इसके लिए उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर अच्छी तरह से गौर करने के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका तीव्र निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि कोई आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति में होता है तो ऐसे में उसके साथ आवेदक को अस्वीकृति के उचित कारण से भी अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्रेडिट और जमा अनुपात को संतुलित करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिहान समूहों के बैंक लिंकेज को तीव्रता से करने के साथ मुद्रा योजनांतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए 1 सप्ताह के भीतर बैंक मेला जैसे आयोजन कर हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए हर सप्ताह आरएईओ स्तर आवेदनों की स्थिति का निरीक्षण करने को कहा एवं 10 दिवस के भीतर आवेदनों पर यदि कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित आरएईओ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिहान योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को सहायता करने को सामाजिक सेवा के तौर पर लेते हुए उत्साह पूर्वक उनकी उन्नति के लिए कार्य करें। बैंकों द्वारा चलाये जा रहे आरसेटी कार्यक्रम के तहत उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न विधाओं के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण कोर्स में बांस की कलाकृति निर्माण, उद्यानिकी, पर्यटन प्रबंधन, सेवा का प्रशिक्षण देने को कहा। इस अवसर पर बैंकों के द्वारा प्रस्तावित 05 नवीन बैंक शाखाओं के स्थल पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा उसका अनुमोदन किया। जिसके लिए 30 दिनों के भीतर सर्वे का कार्य किया जाएगा। बैंक के अधिकारियों द्वारा साइबर फ्राड से लोगों को बचाने के लिए बैंकों को जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, आरबीआई एजीएम दीपेश तिवारी, लीड बैंक मैनेजर वाल्टर बेंगरा, आरसेटी डायरेक्टर अरुण अविनाश मिंज सहित बैंकों के मैनेजर तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और रोबोटिक्स जिला प्रशासन और एडु रोबोवर्स के बीच हुआ एमओयू, तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जशपुर में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

     जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ शासन की पारदर्शी एवं डिजिटल सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी