Ro no D15139/23

भगवती साहित्य संस्थान के नवीन कार्यालय का उद्घाटन* *भारतीयता को पुनर्स्थापित करने साहित्य संस्थान की भूमिका महत्वपूर्ण : रामदत्त

रायपुर। वर्ष प्रतिपदा के पावन दिन भगवती साहित्य संस्थान के नवीन कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मान. सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त जी के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक डॉ. टोपलाल वर्मा, प्रांत के प्रचार प्रमुख संजय जी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्री रामदत्त जी ने कहा कि देश के परतंत्र काल में अंग्रेजों ने लंबा कालखंड भारतीय शास्त्रों का अध्ययन करने में लगाया फिर भारत की विशेषताओं को समझकर भारतीयता पर प्रहार करने का कार्य किया। शिक्षा नीति बनाकर, स्कूल एवं उच्च शिक्षा के संस्थान बनाकर भारतीय इतिहास, समाज और संस्कृति के विकृत स्वरूप को भारतीय जनमानस में भरने का एक षडयंत्र किया। स्वाधीनता के बाद भी भारतीयता के विरुद्ध विमर्श बनाने काम चलता रहा। अब समय आ गया है कि राष्ट्रवादी विमर्शों को समाज में पुनर्स्थापित करें, इसके लिए किसी आंदोलन या अभियान की आवश्यकता नहीं है बल्कि विमर्श बनाने के लिए निरंतर अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए साहित्य संस्थानों की विशेष भूमिका होती है। श्री रामदत्त जी ने कहा कि भगवती साहित्य संस्थान भारतीय विषयों के विरुद्ध चलाए जा रहे विमर्शों को ध्यान में रखकर साहित्यों का निर्माण करेगा। इस अवसर पर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख नीरज वर्मा एवं मन्मथ शर्मा, रायपुर विभाग के प्रचारक रोहित जी , रायपुर महानगर के कार्यवाह भारत भूषण जी सहित भगवती साहित्य संस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघानिया, सचिव युगबोध अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    *बस्तर के अंदरूनी गांवों में बस की नियमित आवाजाही ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच को नई दिशा दी*   **डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक*   रायपुर, 3…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कोंडागांव जिले के 121 अंदरूनी गांवों को मिल रही नियमित परिवहन सुविधा   *9 बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी