Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कोंडागांव जिले के 121 अंदरूनी गांवों को मिल रही नियमित परिवहन सुविधा

 

*9 बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में मिली सहुलियत*

 

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के अंदरुनी ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम एवं नियमित परिवहन सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से कुल 09 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के 121 गांवों को परिवहन सुविधा का लाभ मिल रहा है। बस सेवाओं के नियमित संचालन से दूरस्थ अंचल के ग्रामीणों को साप्ताहिक बाजार, शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, ब्लॉक व जिला मुख्यालयों सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक आवागमन में सुविधा मिल रही है।

 

जिले के इरागाँव निवासी श्री धनसू राम सेठिया ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत शुरू हुई बस सेवा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले गांव में नियमित रूप से परिवहन (बस) सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अब बसों के संचालन से आवागमन आसान हो गया है, साथ ही समय, श्रम और राशि की भी बचत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि साप्ताहिक बाजार सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में राहत भरी सुविधा मिल रही है।

 

गांव से कॉलेज जाने वाली नियमित छात्राओं को भी बस सेवा का सीधा लाभ मिल रहा है। नियमित बस सुविधा उपलब्ध होने से छात्राओं के लिए गांव से केशकाल स्थित कॉलेज तक आवागमन बेहद आसान हुआ है। पहले परिवहन की सुविधा सीमित होने के कारण उन्हें कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती थी। छात्राओं ने बताया कि कभी कभार अनजान लोगों से भी लिफ्ट लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब नियमित रूप से बस चलने से उनकी पढ़ाई सतत् जारी रखने में सुविधा मिल रही है।

 

इसी तरह बस संचालक श्री इंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत संचालित बसों से आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में बस सेवा को लेकर खुशी है, क्योंकि अब बस उनके गांव तक पहुंच रही है और उन्हें नियमित आवागमन की सुविधा मिल रही है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर बस्तर और सरगुजा संभाग में उक्त योजना के अंतर्गत बसें किफायती दर पर संचालित की जा रही हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ स्थानीय ग्रामीणों और मुसाफिरों को मिल रहा है। कोण्डागांव जिले में जिला मुख्यालय से मर्दापाल मार्ग पर 22 गांव, बहीगांव से विश्रामपुरी मार्ग पर 12 गांव, कोण्डागांव से कमेला मार्ग पर 06 गांव, छतोडी से कोण्डागांव मार्ग पर 17 गांव लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार कोनगुड़ से फरसगांव मार्ग पर 11 गांव, भैंसाबेड़ा से केशकाल मार्ग पर 18 गांव, कनकपुर से कोण्डागांव मार्ग पर 10 गांव, छतोडी से जगदलपुर मार्ग पर 17 गांव और माकड़ी से फरसगांव मार्ग पर 08 गांव के ग्रामीणों को नियमित आवागमन की सुविधा मिल रही है।

 

आज से ठीक एक साल पहले 04 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू की गई थी। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ने से विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा प्राप्त हो रही है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को नियमित बस सेवा से जोड़ने से स्थानीय स्तर पर बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी सुगम और समयबद्ध हुई है।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी