Ro no D15139/23

गांव के एक व्यक्ति को मिलेगी टंकियां भरने-पानी खोलने की ट्रेनिंग

सक्रिय होंगी गांव की पानी समितियां

पानी की कमी से निपटने प्रशासन का प्रयास जारी

कलेक्टर ने की पीएचई विभाग के कार्यों की समीक्षा, पेयजल संकट से निपटना पहली प्राथमिकता

धमतरी । पानी के समुचित उपयोग और बेहतर जल आपूर्ति के लिए गांवों में बनी पानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर गांव वासियों को पानी का महत्व बताने, पानी का प्रभावी उपयोग करन और जल आपूर्ति के लिए बनी व्यवस्था-योजना के संचालन में इन पानी समितियों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही जिन गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी बनाने से लेकर पाईप लाईन बिछाने और अन्य काम पूरे हो गए हैं, उन गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के व्यक्ति को ओव्हरहेड टैक भरने, पानी का माप करने से लेकर गांव में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए आपूर्ति वॉल्व संचालन की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को ऐसे सभी गांवों में एक-एक जिम्मेदार व्यक्ति की सूची तैयार करने और उसे प्रशिक्षित करने के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव और एडीएम श्रीमती रीता यादव के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सिचाई विभाग, केडा और बिजली विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने भी निर्देश दिए, ताकि पानी की कमी की जानकारी समय पर मिल सके और समय पर उसका निराकरण किया जा सके।

बैठक में कलेक्टर ने पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के कामों की भी जानकारी ली। उन्होंने कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर ग्राम पंचायतों-गांवों से मिली पानी की समस्या के निराकरण के बारे में भी अधिकारियों से गांववार जानकारी ली। कलेक्टर ने खराब मोटर पम्प-सोलर पम्प की मरम्मत कराने, जल प्रदाय योजनाओं का बिजली बिल समय पर चुकाने, खराब हेण्डपम्पों की मरम्मत कराने, लीकेज पाईपलाईनों की मरम्मत के साथ-साथ जलस्तर नीचा होने पर बोरवेल में राईजर पाईप बढ़ाने की आवश्यकता जैसे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने विकासखण्ड के सरपंच और सचिवों की बैठक लेकर गांवों में उपलब्ध पानी की स्थिति की समीक्षा भी करने को कहा। उन्होंने धान की फसल में सिंचाई के पानी की लगातार आपूर्ति से होने वाली पीने-निस्तारी के पानी की कमी वाले गांवों की भी पहचान करने को कहा। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि ऐसे किसानां और निजी बोरवेल स्वामियों की बैठक लेकर उन्हें परसतराई मॉडल के बारे में जानकारी दी जाए तथा पानी के समुचित उपयोग के लिए जागरूक किया जाए। कलेक्टर ने इस काम में गांव की पानी समितियों की भी सहायता लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगरेल बांध से रूद्री बैराज द्वारा गोकुलपुर माईनर नाली के जरिए 10 तालाबों को भरने के लिए पानी छोड़ा गया है, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में निस्तारी के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।

  • Related Posts

    कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र

        पर्यटक ले सकेंगे जिप्सी सफारी, कोटमसर गुफा और बम्बू राफ्टिंग का आनंद स्थानीय जनजातीय संस्कृति से भी रूबरू होंगे पर्यटक रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ बस्तर के प्रसिद्ध कांगेर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री केदार कश्यप

      पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीद वाटिका में दी श्रद्धांजलि, शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?