Ro no D15139/23

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराएं : कलेक्टर

ग्राम सिंघोला में आयोजित होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
– भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के संचालन के राज्य शासन के निर्देशों का होना चाहिए परिपालन
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 01 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। निर्देशानुसार शासकीय विद्यालय प्रात: साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक संचालित किए जाएंगे, उनका पालन सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा आंगनबाड़ी के संचालन में परिवर्तन किया गया है। अब आंगनबाड़ी केन्द्र प्रात: 11 बजे तक संचालित किए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया है, उन्हें शिविर लगाकर परीक्षण कराएं और आवश्यक सामग्री भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिले में समस्या सामाधान शिविरों का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में आगामी 11 अप्रैल 2025 को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचकर विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ आम जन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उच्च न्यायालय के प्रकरणों पर समय-सीमा में जवाब दावा बनाकर प्रस्तुत प्रस्तुत करने और इसके लिए अधिकारियोंं को जिम्मेदारी दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कही भी शराब की अवैध बिक्री एवं परिवहन नहीं होना चाहिए, इसके लिए आबकारी विभाग के अधिकारी सतत निगरानी एवं मानिटरिंग करते हुए कार्रवाई करते रहे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत लोकहित एवं लोकोपयोगी कार्य स्वीकृत किए जाने है, इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित इस प्रकार के कार्यों के प्रस्ताव जिला कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि समय पर कार्य स्वीकृत कर पूरे किए जा सकें। इसके तहत उन्होंने विभिन्न निर्माण विभागीय एजेंसियों सहित शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर भू-जल के दोहन के कारण भू-जल स्तर में गिरावट आ रही है, इसे रोकने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य कराएं जा रहे है, विभागीय अधिकारी इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल कहा कि ने कौशल विकास उन्नयन के माध्यम से जिले के 18 विद्यालयों में स्कूल स्तर पर व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत कौशल उन्नयन कराएं जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी एजेंसी के रूप में कार्य करेंगे एवं उन्हें ऐसे विद्यालयों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कलेक्टर ने अन्य विभागों की गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव में नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए 1.36 करोड़ की राशि स्वीकृत

      0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए पंचायत विभाग ने दी स्वीकृति, विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय एवं पंचायत मंत्री विजय…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग