Ro no D15139/23

राजनांदगांव में नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए 1.36 करोड़ की राशि स्वीकृत

0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए पंचायत विभाग ने दी स्वीकृति, विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा का जताया आभार

*राजनांदगांव, 1 अक्टूबर 2026:* राजनांदगांव के पुराने जनपद पंचायत भवन के जीर्ण-शीर्ण होने तथा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लंबे समय से नवीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन की मांग की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की इस आवश्यकता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा से नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर पंचायत संचालनालय द्वारा राजनांदगांव में नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 36 लाख 42 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। पंचायत संचालनालय द्वारा जारी आदेश में राजनांदगांव के लिए नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य को शामिल करते हुए उक्त राशि का आवंटन किया गया है।

इस स्वीकृति के बाद राजनांदगांव जनपद पंचायत को आधुनिक एवं सुविधायुक्त नवीन कार्यालय भवन मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों के लिए जनपद कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण की मांग को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। नवीन जनपद पंचायत भवन बनने से पंचायत से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

    रायपुर में 7-8 अक्टूबर को सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा राज्यस्तरीय रोजगार मेला   रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा…

    Read more

    बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र*   रायपुर,01अक्टूबर 2026/   राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को नवीन कृषि उपज मण्डी…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग