Ro no D15139/23

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 अप्रैल तक होगा ऑनलाइन पंजीयन

जगदलपुर 02 अप्रैल 2025/ बस्तर जिले के निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पोलीटेक्निक आदि में अध्ययनरत हैं और आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं  शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया 15 अपै्रल 2025 तक वेबसाइट ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंतेीपचण्बहण्दपबण्पदध् पर ऑनलाईन कर सकते हैं। विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति लॉक करने हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए 15 अप्रैल 2025 तक, ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक करने हेतु 21 अप्रैल 2025 तक और स्वीकृति आदेश लॉक करने की कार्यवाही 21 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और ड्राफ्ट प्रस्ताव एवं स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है. तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की आय सीमा ढाई लाख रुपए प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा एक लाख रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र एवं छत्तीसगढ़ के मूल निवास प्रमाण पत्र सलंग्न करना आवश्यक है। सम्बन्धित विद्यार्थी के अध्ययनरत पाठ्यक्रम के विगत का परीक्षा परिणाम एवं संस्था द्वारा जारी बोनाफाईड प्रमाण पत्र जरूरी है। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतएव सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की सही प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। वर्ष 2024-25 से संस्थाओं का जिओ टैगिंग किया जाना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जिओ टैगिंग नहीं किया जावेगा, उक्त संस्था के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय नहीं की जाएगी। वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देर्शों का अवलोकन किया जा सकता है।
  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी