Ro no D15139/23

16 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा जप्त डोंगरगढ़ के होटल में मदिरापान की पुष्टि होने पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव 03 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं एवं कोचियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान सूचना मिलने पर ग्राम जोशीलमती में दूरवास मनी साहू के मकान की तलाशी लेने पर 16 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल 2.880 बल्क लीटर शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, हमराह स्टॉफ आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह ठाकुर, आबकारी आरक्षक श्री नागेश निषाद, श्री अनिल सिन्हा शामिल थे।
इसी तरह अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आबकारी विभाग वृत्त डोंगरगढ़ के प्रभारी व उप निरीक्षक श्री अनिल सिंह के नेतृत्व में राम नगर के विभिन्न होटल-ढाबों पर छापेमारी कर सघन जांच की गई। रेलवे स्टेशन रोड स्थित बसेरा होटल, खंडूपारा के राज होटल, शेरे पंजाब होटल, नया बस स्टैण्ड स्थित खालसा होटल और पुराना बस स्टैण्ड के मान होटल में दबिश दी गई। जांच के दौरान बसेरा होटल और मान होटल में मदिरापान की पुष्टि होने पर प्रकरण दर्ज किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    गुरु सम्मान से गौरवान्वित हुआ श्री कृष्ण स्कूल, नीलू शर्मा ने कहा—शिक्षक ही गढ़ते हैं समाज और राष्ट्र

    राजनांदगांव- तुलसीपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का समारोह भक्ति, संस्कृति और गुरु सम्मान के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 6 सितम्बर को जिले के प्रवास

    सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में होंगे शामिल*   राजनांदगांव 05 सितम्बर 2026। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 6 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग