Ro no D15139/23

बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर, 03 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की मातृशक्तियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी मदद मिल रही है।

श्याम नगर रायपुर की निवासी श्रीमती पूजा यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मैं सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हूं।  जो मेरी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। श्रीमती पूजा ने कहा, ‘‘अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित है और आर्थिक तंगी के कारण उसे कोई परेशानी नहीं होगी।’’

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती पूजा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से प्रदेश की मातृशक्तियां भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करेंगी और अपने परिवार की भलाई के लिए मजबूती से कार्य करेंगी।

यह योजना प्रदेश की मातृशक्तियों को सिर्फ वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि एक नई पहचान भी दिला रही है। महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है और यह कार्यक्रम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    *बस्तर के अंदरूनी गांवों में बस की नियमित आवाजाही ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच को नई दिशा दी*   **डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक*   रायपुर, 3…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कोंडागांव जिले के 121 अंदरूनी गांवों को मिल रही नियमित परिवहन सुविधा   *9 बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी