Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना रू वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ताओं महिलाओं की भी तीर्थ यात्रा का सपना होगा साकार

तीर्थ दर्शन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 07 अप्रैल तक

जशपुरनगर 04 अप्रैल 2025/छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” अन्तर्गत शासन से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार जशपुर जिले के लिए 17 से 20 अप्रैल 2025 तक मथुरा, कृष्ण जन्म भूमि वृन्दावन तीर्थ स्थल की यात्रा के कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जिसमें जिला का लक्ष्य 391 हितग्राहियों का निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत पूर्व में वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजन शामिल थे। विभागीय अधिसूचना अनुसार विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को भी शामिल किया गया है। तीर्थ यात्रा में जिले के यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तथा हितग्राहियों के चयन हेतु प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में तीर्थ दर्शन के समुचित व्यवस्था हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिसके अंतर्गत तीर्थ दर्शन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत से तथा शहरी क्षेत्र के व्यक्ति नगरीय निकायों से आवेदन प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं तथा निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ ले सकेंगे। हितग्राहियों को आवेदन दो प्रतियों में निर्धारित प्रारूप में हिन्दी में भरना होगा। आवेदन के साथ नवीनतम रंगीन फोटो निर्धारित स्थान पर लगाना होगा। अतिरिक्त एक फोटो आई.डी. के लिए संलग्न करना होगा। आवेदन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के निवास प्रमाण-पत्र साक्ष्य हेतु कोई एक अभिलेख आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या राज्य शासन द्वारा स्वीकार्य कोई अन्य प्रमाण पत्र व अभिलेख संलग्न करना होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिसने अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन किया है, उन्हें अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी, जिसकी आयु 21-50 वर्ष होगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत जिला जशपुर को प्राप्त लक्ष्य के अनुक्रम मे जनपद, नगरीय निकायों हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें जनपद पंचायत जशपुर 28 ज.पं. मनोरा 28 ज.पं. दुलदुला 19, ज.पं. फरसाबहार 37, ज.पं. कुनकुरी 34. ज.पं. कांसाबेल 26 ज.पं. बगीचा 59, ज.पं. पत्थलगांव 54, नगर पालिका जशपुर 24 नगर पंचायत कुनकुरी 18, न.पं. बगीचा 18, न.पं. पत्थलगांव 18. न.पं. कोतबा 17 निर्धारित है। उपरोक्तानुसार निकायों के क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, विधवा और परित्यक्त महिलाएं निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए 07 अप्रैल .2025 तक आवेदन संबंधित निकायों में जमा कर सकेंगे।
समाज कल्याण के उप संचालक  टी. पी. भावे द्वारा तीर्थ यात्रा हेतु निर्धारित लक्ष्य अनुसार आवेदन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन,और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश

      जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति

    6.30 करोड़ रुपए की लागत से 6.20 किमी सड़क मार्ग का होगा निर्माण जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार