Ro no D15139/23

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला बैंक

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर को पिछले वित्तीय वर्ष में 216 करोड़ का हुआ लाभ
‘सहकार से समृद्धि’ की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़
रायपुर । राज्य सरकार के नीतिगत फैसलों और केन्द्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ ‘सहकार से समृद्धि’ की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला बैंक बन गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर को 216 करोड़ का सकल लाभ अर्जित हुआ है, जो कि विगत वर्ष से 84 करोड़ रूपए अधिक है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास ने कहा कि बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष का बेहतर लाभार्जन संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि बैंक से संबद्ध हितग्राहियों, किसानों तथा ग्राहकों की सुविधा बैंक के लिए सर्वाेपरि है। यही कारण है कि अमानतदारों तथा किसानों के द्वारा बैंक के प्रति विश्वास जाहिर किया गया है। बैंक से संबद्ध 550 सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण के अतिरिक्त मध्यकालीन, दीर्घकालीन ऋण तथा ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, तारफेर्सिंग आदि के लिए ऋण दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा 3.93 लाख किसानों को 1886 करोड़ का ब्याज मुक्त कृषि ऋण का वितरण किया गया।
सीईओ श्रीमती व्यास ने कहा कि बैंक की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है। बैंक की अमानत राशि 6833 करोड़ तथा कार्यशील पूंजी 8316 करोड़ है। बैंक द्वारा त्वरित बैंकिग ग्राहक सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बैंकिग सेवाएं जैसे एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई की सुविधा प्रदान की जा रही है। खरीफ सीजन 2024-25 में बैंक से संबद्ध 550 पैक्स द्वारा धान खरीदी की राशि माइक्रो-एटीएम के माध्यम से 57 करोड़ रूपए का आहरण किसानों के द्वारा भी किया गया।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम