Ro no D15139/23

ग्रामों, हाट-बाजारों सहित सभी शासकीय कार्यालयों में रखी जाएगी समाधान पेटी- कलेक्टर हरिस एस

आम जनता से अधिक से अधिक प्राप्त करें आवेदन

जगदलपुर 07 अप्रैल 2025/
 कलेक्टर श्री हरिस एस ने सुशासन तिहार 2025 के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहले चरण के अंतर्गत 08 से 11 अप्रैल आवेदन पत्र प्राप्त करना है, इसके तहत जिले के सभी ग्रामों के चौक-चौराहों में और हाट-बाजारों में समाधान पेटी रखी जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत व नगर पालिक निगम कार्यालय में भी समाधान पेटी के माध्यम से जनता की मांग, समस्या, शिकायतों को प्राप्त किया जाएगा। कलेक्टर ने समाधान पेटी के साथ आवेदन लिखने के लिए सहयोगी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रत्येक दिन आवेदन की जांच करने के लिए अधिकारी और मैदानी अमलों की ड्यूटी लगवाने के साथ ही प्रत्येक दिन ब्लॉक में आवेदनों को जमा करने एवं ऑपरेटरों के द्वारा पोर्टल में आवेदन की जानकारी अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। पोर्टल में एंट्री की गई आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा निराकरण कर लगातार अपडेट किया जाएगा। साथ ही आवेदन के निराकरण में पात्र-अपात्र का पूरा विवरण का उल्लेख किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

कलेक्टर ने दूसरे चरण में 4 मई तक आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान करने का समय बताया। इसके उपरांत समाधान शिविर 5 मई 31 मई तक मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुशासन अभियान में जनता से अधिक से अधिक आवेदन लें। ग्राम में सुशासन तिहार के संबंध में अधिक सूचना देने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाएँ। ब्लॉक, नगर के वार्डों में माइक से सूचना को प्रसारित करवाएं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी