Ro no D15139/23

उल्लू सीधा नहीं कर पा रहा विपक्ष,  स्वर्ग से नहीं मोदी के डर से भी बन जाती हैं कुछ जोड़ियां, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

शादियों के काम में लगे पण्डित, समाजसेवी, बुजुर्गवार ये बात अक्सर कहते सुने जाते हैं कि ‘जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं’। यानि उपरवाला सबकी जोड़ियां बनाकर रखता है। लेकिन इन दिनों राजनैतिक गलियारों में यं चर्चा आम है कि ‘सभी जोड़ियां स्वर्ग में नहीं बनतीं, कुछ मोदी के डर से भी बन जाती हैं’।

ये बात बड़े आराम से हजम हो जाती है क्योंकि पिछले ग्यारह सालों से देश में हमेशा ये देखा गया है कि मोदीजी ने जो कहा वो कितना भी कठिन हो, पूरा किया। और तमाम बातों के अलावा अनुच्छेद 370 हटाने पर खून की नदियां बह जाने और देश में आग लग जाने की धमकियों के बावजूद 370 समाप्त कर दिया गया। कोई भी मसला हो मोदीजी के डर से सारा का सारा विपक्ष एकजुट हो जाता है, हायतौबा मचाता है। मगर केवल हायतौबा मचाकर ही रह जाता है कर कुछ नहीं पाता है।

इसका सबसे ताजा उदाहरण वक्फ बिल को ही ले लें। कुल मिलाकर विपक्षी नेताओं के सारे साम-दाम-दण्ड-भेद के बावजूद उनका उल्लू सीधा नहीं हो पा रहा है। पता नहीं कैसे हर प्रयास के बावजूद मोदीजी उनका उल्लू टेढ़ा ही कर देते हैं।

संसद पर हमले के समय

देश भाजपा के साथ था

देश में एक बार ऐसा वक्त आया था जब पाकिस्तान की सेनाएं हमारे मुकाबले के लिये सीमा पर डट गयी थीें क्योंकि हम लोग उस पर आक्रमण करने वाले थे।

वक्त था संसद पर हमले का, गुस्से में था सारा देश और माननीय अटलबिहारी बाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी की भाजपा की सरकार थी।

चूंकि संसद पर हमले का दुस्साहस किया गया था लिहाजा गुस्सा इतना था कि सारा देश चाहता था कि पाकिस्तान की पिटाई की जाए।

उस समय एक और बात ये हुई थी कि लगता था कि हमला करने के लिये देश भाजपा सरकार के साथ है। इसके अलावा यदि उस समय चुनाव करा दिये जाते तो उसका सीधा असर भाजपा के पक्ष में दिखता।

बहरहाल… बाजपेईजी जैसे संत का नेतृत्व था और हमला नहीं हुआ। पाक पर हमला होता तो निस्संदेह भारत जीतता और यदि देश के अंदर चुनावी जंग का ऐलान हो जाता तो भाजपा जीतती।

साथी विरोध करते तो भाजपा का परचम और बड़ा हो जाता

एक बार फिर देश में कुछ-कुछ ऐसे ही हालात हैं। यदि संसद में वक्फ संशोधन बिल प्रस्तुत होेने पर भाजपा को समर्थन देने वाले नीतिशकुमार और चंद्र बाबू नायडू मुसलमानों को खुश करने के लिये विरोध में खड़े हो जाते और बिल पास न होने पर सरकार गिर जाती और चुनाव की नौबत आ जाती तो यकीन मानिये पहले से काफी अधिक सीटें भाजपा जीत जाती।

कदाचित् यही आशंका नीतिश कुमार और चंद्रबाबू को भाजपा के पक्ष में खड़े होने पर मजबूर कर गयी। क्योंकि वे जानते हैं कि लोकसभा के समय चाहे भाजपा की सीटें कम हो गयीं थी लेकिन इस समय हालात् अलग हैं और भाजपा का बोलबाला है। इसके अलावा यदि वक्फ़ संशोधन बिल को ये दोनों नेता गिरा देते तो सारे हिंदु और काफी मुसलमान भी भाजपा के पक्ष में एकजुट हो जाते और भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिल जाता।

इसलिये वक्फ के इस इकतरफा निरंकुश कानून पर इंसाफ का अंकुश लगाया गया, जिससे न सिर्फ हिंदुओं के साथ होती रही नाइंसाफी रूकेगी बल्कि गरीब और आम मुसलमान को भी फायदा पहुंचेगा़ जो फायदा कतिपय खास मुस्लिम नेताओं या उनके सक्षम हैं समर्थकों को मिलता रहा है।

जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विश्लेषक, मोबा. 9522170700‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर क्यों रखा जाता है निर्जला व्रत? माता पार्वती से जुड़ा रहस्य

    Hartalika Teej: हरतालिका तीज हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है. इस दिन व्रती 24 घंटे तक अन्न-जल का…

    Read more

    Hartalika Teej 2026 Puja Samagri: पूजा के बाद बची अक्षत, फूल और सुपारी का क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता

    Hartalika Teej 2026 Puja Samagri: हरतालिका तीज का त्योहार 14 सितंबर 2026 सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागन स्त्री द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात