Ro no D15139/23

जिला सीईओ ने सुशासन तिहार के अंतर्गत पंचायतों का किया निरीक्षण, लखपति दीदियों की आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन

अम्बिकापुर 09 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने बतौली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सुवारपारा, गोविंदपुर, चिपरकाया, सेदम, बतौली तथा कुनकुरी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।

जिला सीईओ ने सेदम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आजीविका गतिविधियों के तहत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

लखपति दीदियों की सफलता बनी प्रेरणा का स्रोत
जिला सीईओ ने निरीक्षण के दौरान सिंदूर स्व-सहायता समूह की रजनी साहू द्वारा लिए गए ऋण से बकरी पालन और पक्के घर के निर्माण को देखा गया। वहीं, कुमकुम समूह की शांति साहू के हॉलर मिल व कपड़ा व्यवसाय, पूजा समूह की लखपति दीदी बनी श्रीमती उषा साहू के कपड़ा व्यवसाय, उसी समूह की दिलेश्वरी साहू की किराना दुकान और शगुन समूह की श्रीमती रूपा साहू के होटल व्यवसाय का निरीक्षण कर उनके कार्यों की सराहना की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी महिला उद्यमियों को स्वीकृत आवासों का शीघ्र निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया और आजीविका गतिविधियों को और आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

पहुंच विहीन बस्तियों तक पहुंचा सुशासन
निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ श्री अग्रवाल चिपरकाया की चुटियापहरी पहाड़ी कोरवा बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत मकानों के शीघ्र निर्माण करने एवं नई आजीविका गतिविधियों की शुरुआत के साथ बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ’बैंक सखी’ की नियुक्ति के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ करें निराकरण- कलेक्टर अजीत वसंत

      अम्बिकापुर 13 मई 2026/  राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों के क्लस्टर अनुसार अलग-अलग स्थलों पर जन समस्या निवारण…

    Read more

    उदयपुर सीएचसी में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन शुरू, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति  राधा रवि ने किया शुभारंभ कलेक्टर  अजीत वसंत ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने दिए निर्देश जिले में अब 3 पोषण पुनर्वास केंद्र होंगे संचालित

      अम्बिकापुर 13 मई 2026/   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हुआ। पूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती