Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों को सरकार से संवाद व अपनी जरूरतो की पूर्ति कराने का मिला अवसर

सुशासन तिहार 2025

ग्राम पंचायत तिवरता व सिरकी खुर्द में बड़ी संख्या में जनसामान्य आवेदन करने पहुंचे

जिले में नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों से उनकी जरूरतों की पूर्ति हेतु लिए जा रहे आवेदन

कोरबा 10 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को पारदर्शी व मजबूत बनाने तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री की इस पहल से आमजनों का सरकार से संवाद और अपनी जरूरतों, व समस्याओं के समाधान का अवसर मिला है। इस हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार को व्यापक स्तर पर आमजनों का समर्थन मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में उत्साह से आवेदन देने पहुंच रहे हैं।
नगरीय क्षेत्र के अनेक वार्डो, जोन कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में सुशासन तिहार के तहत लोगों से आवेदन प्राथमिकता से लिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत भवन में  उपस्थित रहकर आमजनों को सुशासन तिहार के सम्बंध में जानकारी देकर उन्हें
योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तिवरता व सिरकी खुर्द में पंचायत भवन में ग्रामीण अपनी आवश्यकताओं, जरूरतों व मांगो की पूर्ति के लिए आवेदन करने पहुँच रहे। लोगों द्वारा विधिवत आवेदन भरकर समाधान पेटी में अपना आवेदन डाला जा रहा है।
ग्राम पंचायत सिरकी खुर्द के श्री राजकुमार प्रजापति द्वारा गांव के विकास हेतु सीसी रोड,  नाली निर्माण का आवेदन जमा किया गया।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंच सकें, इसके लिए की गई यह पहल कारगर है। इससे समाज के वंचित व्यक्तियों को अपनी जरूरत की पूर्ती के लिए प्रशासन से संवाद करने का मौका मिला है। सरकार आमजनों की तकलीफ, परेशानियों को दूर करने के लिए कटिबद्ध है। इससे आमजनो को शासन प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी आयी है।
इसी प्रकार सिरकी खुर्द की ही रहने वाली श्रीमती शांति बाई एवं ग्राम तिवरता निवासी श्रीमती ललिता बाई, अमृता बाई व रेखा साहू  ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्क मकान व शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आम जनता के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए पहल किए हैं, जो प्रशंसनीय है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहा है। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) श्रम विभाग की सहायता से बेटी के आईटीआई प्रशिक्षण को मिला संबल मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिली राशि से जमा की बेटी की फीस

    कोरबा 12 अक्टूबर 2026/जिले के गणेश चौक, पोड़ीबहार निवासी श्रीमती सावित्री बाई तंवर के पति श्री बुढवा सिंह तंवर मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार की आजीविका मेहनत-मजदूरी पर निर्भर…

    Read more

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?