Ro no D15139/23

दीपका में श्रम अन्न केंद्र का श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

*प्रदेश के 13 जिलों में 46वा केंद्र का संचालन हुआ शुरू, कोरबा जिले में तीसरा केंद्र*

*शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना*

रायपुर 10 अप्रैल 2025 / प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को दीपका में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर श्रमिक भाई बहनों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 13 जिलों में कुल 46 केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है, आने वाले कुछ महीनों में शेष जगहों पर भी केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि श्रमिक नगरी कोरबा में अब तक तीन स्थान बालको, बुधवारी बाजार कोरबा व दीपका में केंद्र का संचालन किया जा चुका है इससे श्रमिकों को सिर्फ 5 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा मिल सकेगी। दीपका क्षेत्र में कुल साढ़े तीन हजार श्रमिक पंजीकृत हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ भी मिलेगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रम विभाग के कुल 68 योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रही है। श्रमिकों को पेंशन, छात्रवृत्ति, कोचिंग, इलाज समेत अन्य योजनाओं का पात्र हितग्राही को लाभ मिल रही है। मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि सिर्फ 14 महीने में 500 करोड़ से ज्यादा की राशि पात्र हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र दीपका के श्रमिक भाई बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात आज मंत्री श्री देवांगन ने दी है। दीपका के हजारों श्रमिकों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर श्रीमती मीना शर्मा, कोरबा निगम के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, द्वारिका शर्मा, बुधवारा देवांगन, अरुणीश तिवारी, सुजीत कुमार , श्रम विभाग के अधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित रहे।

*विभाग के अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ गर्म भोजन प्रदाय के निर्देश*

इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मेनू के अनुसार पूरी गुणवत्ता के साथ गर्म भोजन प्रदाय करने के निर्देश दिए गए साथ ही नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

*मंत्री, विधायक, महापौर ने किया भोजन*

केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल, श्री मनोज शर्मा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत सहित अन्य ने कार्यक्रम स्थल पर भोजन किया।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends