Ro no D15139/23

जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति के गठन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सीएल मारण्कडेय ने जिला पंचायत के स्थायी समितियों का गठन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी। जिला पंचायत के सदस्यों स्थायी समिति के निर्वाचन में भाग लेकर सभापतियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से दस स्थायी समिति का गठन किया गया। जिसमें सामान्य प्रशासन समिति के सभापति श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत एवं 9 सदस्य है। शिक्षा स्थायी समिति के सभापति श्रीमती किरण अमर साहू एवं 3 सदस्य है। कृषि स्थायी समिति में सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु एवं 2 सदस्य, संचार तथा संकर्म स्थायी समिति के सभापति श्रीमती देवकुमारी साहू एवं 2 सदस्य, सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति के सभापति श्रीमती अनिता मंडावी एवं 2 सदस्य, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खनिज स्थायी समिति के सभापति श्रीमती किरण विनोद बारले एवं 2 सदस्य, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण स्थायी समिति के सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा एवं 2 सदस्य, वन, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी स्थायी समिति के सभापति श्री प्रशांत कोड़ापे एवं 2 सदस्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समिति के सभापति श्रीमती बीरम बाई मंडावी एवं 2 सदस्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन समिति के सभापति श्री गोपाल भुआर्य एवं 2 सदस्य है। इस प्रकार स्थायी समितियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन की कार्रवाई पूर्ण की गई। निर्वाचन में उप संचालक श्रीे देवेन्द्र कौशिक, प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी श्री विजय साहू, करारोपण अधिकरी श्री अनिल साव निर्वाचन के कार्यो में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम