Ro no D15139/23

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ सीजीएसटी जोन के वाराणसी आयुक्तालय की देखरेख में निर्मित 16 शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं का उद्घाटन किया

भारत सरकार लैंगिक रूप से संवेदनशील स्वच्छता, शिक्षा और 2047 तक विकसित भारत के विजन के लिए प्रतिबद्ध है: राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी
नई दिल्ली । भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के तहत, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी ने आज महाराजगंज जिले में 16 शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं का उद्घाटन किया – जिनमें से 3 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में और 13 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्थित हैं।
इस परियोजना को लखनऊ सीजीएसटी जोन के वाराणसी आयुक्तालय की समग्र देखरेख में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की सहायता से क्रियान्वित किया गया। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में शुरू हुई और मार्च 2025 में पूरी हुई। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की 5,000 से अधिक छात्राओं को लाभ हुआ।
जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों पर स्थित इन सुविधाओं का आज श्री चौधरी द्वारा औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया और लाभार्थी स्कूलों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर, सीबीआईसी के सदस्य श्री सुरजीत भुजबल, लखनऊ जोन के मुख्य आयुक्त श्री पी.के. कटियार और वाराणसी के सीजीएसटी आयुक्त श्री विनीश चौधरी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री चौधरी ने लैंगिक रूप से संवेदनशील स्वच्छता, शिक्षा और 2047 तक विकसित भारत के विजन के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। श्री चौधरी ने स्वच्छ, समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण में स्वच्छता की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री भुजबल ने कहा कि आधुनिक स्वच्छता की सुविधा तथा सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से न केवल छात्राओं की उपस्थिति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम भी होगा।
सीपीडब्ल्यूडी की असाधारण समन्वय एवं प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, श्री भुजबल ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने समय पर इस परियोजना की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक, लॉजिस्टिक्स एवं भौगोलिक चुनौतियों को पार किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आवंटित बजट के भीतर कुशलतापूर्वक पूरा किया गया और इसके परिणामस्वरूप लागत में उल्लेखनीय बचत हुई।
स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता में, सीबीआईसी ने पिछले छह वर्षों के दौरान 3,062 स्वच्छता परियोजनाओं को सफलतापूर्वक शुरू किया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शौच मुक्त एवं स्वच्छ भारत का समर्थन करना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, सीबीआईसी ने 40.39 करोड़ रुपये के आवंटित बजट से 197 परियोजनाओं को पूरा किया। इनमें से रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, दिव्यांगों के अनुकूल शौचालयों के निर्माण और क्रेच जैसी कार्यस्थल की सुविधाओं के निर्माण जैसी प्रमुख पहलों के लिए 36.70 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया।

  • Related Posts

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    Read more

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार