Ro no D15139/23

आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क

राजनांदगांव 19 अप्रैल 2025। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार के सभी बीपीएल हितग्राहियों को किसी भी पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का नि:शुल्क उपचार प्रदाय करने का प्रावधान हैं। शेष राशन कार्डधारी परिवार के सभी हितग्राहियों को किसी भी पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 50 हजार रूपए तक का नि:शुल्क उपचार प्रदाय किये जाने का प्रावधान हैं। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। इसी तरह 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। जिसके लिए हितग्राही का केवल आधार कार्ड दस्तावेज का होना आवश्यक है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों को पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय किये जाने का प्रावधान हैं।
आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क हैं। समस्त पात्र सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जायेगा। परिवार के समस्त पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्रों, आधार सेवा केन्द्रों व च्वॉइस सेंटरों में जाकर आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते है। राजनांदगांव शहरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, लखोली, मोतीपुर एवं पुराना अस्पताल गुरूद्वारा चौंक में जाकर आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 पर या निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में संपर्क किया जा सकता हैं।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी