Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

*सेवा संकल्प अभियान*

*- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*

*- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*

*- विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर जनपद पंचायत राजनांदगांव में हुई आयोजित*

राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजनांदगांव में आयोजित विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में नागरिकों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित 189 आवेदन प्राप्त हुए।

सेवा सेतु शिविर में केवल योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर उनके पक्के आवास के सपने को साकार होने की खुशी साझा की गई। वहीं हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके योगदान को प्रोत्साहित किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होने से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम हुई और सरकार आपके द्वार की अवधारणा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली रही है। शिविर में जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, अन्य जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनीष साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी