Ro no D15139/23

श्रम विभाग द्वारा चौखडिय़ा पारा में शिविर लगाकर बनाया गया श्रमिक कार्ड

राजनांदगांव 19 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए आज राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा हीरा-मोती वार्ड में श्रम विभाग द्वारा शिविर लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री रवि सिन्हा, श्रम निरीक्षक श्री मुकेश देवांगन एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 30 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सुमन देवांगन एवं वेदिका हिरवानी ने नया श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। वही वर्षा साहू ने शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद श्री रवि सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण के लिए आज यहां शिविर लगाया गया है। श्रम विभाग द्वारा यहां श्रमिक कार्ड बनाने के लिए त्वरित कार्य किया गया है। श्रमिकों को आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। श्रम निरीक्षक श्री मुकेश देवांगन ने कहा कि श्रमिक कार्ड के लिए काफी आवेदन प्राप्त हुए थे। श्रम विभाग द्वारा आवेदकों से संपर्क कर यह शिविर लगाया गया है। आवेदक अपना आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक लेकर आए हैं, पात्रता अनुसार उनका श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम