Ro no D15139/23

चने की राशि के भुगतान के लिए कलेक्टर ने एपीसी को लिखा पत्र

समर्थन मूल्य पर चना बेचने वाले किसानों को जल्द भुगतान का आग्रह

धमतरी । धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी के बाद किसानों को राशि का भुगतान अब जल्द ही हो जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने चने की राशि के जल्द भुगतान के लिए राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त से आग्रह किया है। श्री मिश्रा ने इस संबंध में एक अर्धशासकीय पत्र भी कृषि उत्पादन आयुक्त को भेजा है। उन्होंने आशा जताई है कि जल्द ही चना बेचने वाले किसानों को उनकी राशि का भुगतान उनके बैंक खातों मे ंकर दिया जाएगा। जिले में एक मार्च से समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की गई है। इसके लिए जिले में आठ सहकारी समितियों में उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी उपार्जन केन्द्रों में एक हजार 760 चना उत्पादक किसानों ने 16 हजार 369 क्विटल चना समर्थन मूल्य पर बेचा है। किसानों को पांच हजार 650 रूपये प्रति क्विंटल की दर से राशि का भुगतान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जिले में व्यापक पैमाने पर फसल चक्र परिवर्तन अभियान चलाया गया था। इस अभियान के कारण जिले में दलहनी फसलों का कुल क्षेत्र 15 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 30 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। जिले में इस अभियान के तहत सबसे अधिक रकबे में चने की फसल लगाई गई। एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से जिले के 10 हजार 777 किसानों ने लगभग 11 हजार 750 हेक्टेयर रकबे में लगी चने की फसल को बेचने के लिए पंजीयन कराया है। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए सभी विकासखण्डों में आठ उपार्जन केन्द्र खोले गए हैं। केन्द्रीय एजेंसी एनसीसीएफ को जिले में चना उपार्जन के लिए नामित किया गया है। अब तक 16 हजार 369 क्विंटल चने का उपार्जन किया जा चुका है, परन्तु एजेंसी द्वारा किसी भी किसान को चने की राशि भुगतान नहीं की गई है।

कलेक्टर ने एपीसी को भेजे पत्र में आग्रह किया है कि उपार्जित चने का भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को समय पर उनके उत्पाद का दाम दिलाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को निर्देशित करने का आग्रह कृषि उत्पादन आयुक्त से किया है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी