Ro no D15139/23

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

*- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*

 

*- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान*

 

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा पुराना बस स्टैण्ड एवं नया बस स्टैण्ड में स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गयी। इस दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता ही सेवा के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के आस पास साफ-सफाई की गयी तथा बस स्टैण्ड की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया गया।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश में स्वच्छता का संदेश दिया है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता से जोडऩे तथा स्वच्छता को जन अभियान बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए हर वर्ष सितम्बर माह में गांधी जयंती तक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। जिसका देशवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आयी और नागरिक स्वच्छता एवं पौधरोपण के लिए जागरूक हुए। उन्होंने नगरवासियों से अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने करने की अपील की। साथ ही

इस अवसर पर नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, छत्तीसगढ़ बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ केशकल्याण बोर्ड के सदस्य श्री देवशरण सेन, आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित स्वच्छता अभियान में महापौर परिषद् के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सुनील साहू,राजेश जैन रानू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, डीलेश्वर साहू, पार्षदगण सर्वश्री शिव वर्मा, हेमंत शेखर यादव, श्रीमती श्रुति जैन, मनोहर यादव, प्रमोद झंझाडे, कुलेश्वर धु्रव, श्रीमती झामित सेन, चन्द्रशेखर लश्करे, सतीश साहू, अरूण साहू, नामांकित पार्षद श्रीमती करूणा राजपूत, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती कीर्ति बोरकर,पूर्व पार्षद श्री बलवंत साव व श्री देवेश देवांगन, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री राजेश यादव, संतोष निर्मलकर,लोकेश जैन, अभय पारख, पंकज कुरंजेकर, विजय सिन्हा, हीन्साराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्था के सदस्य, वार्डवासी, निगम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 12 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी