Ro no D15139/23

स्व सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने की कवायद

विभागीय अभिसरण के लिए लखपति दीदी शिविरों का आयोजन

आजीविका के अवसर, बैंक लोन और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी

धमतरी । जिले में महिला स्व सहायता समूहों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं से अभिसरण के माध्यम से रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ के तहत जिले के महिला संकुल संगठनों के चिन्हांकित स्वसहायता समूहों के लिए लखपति दीदी शिविर सह कार्यशालाओं का आयोजन शुरू हो गया है। 29 अप्रैल तक जिले में 17 ऐसी शिविर सह कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन शिविरों में महिला समूह के सदस्यों को स्थानीय परिस्थितियां और संसाधनों के हिसाब से रोजगारमूलक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यशालाओं में आजीविका से संबंधित शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जाएगा। शिविर में रोजगारमूलक कामों के लिए ऋण लेने में सहायता भी की जाएगी। इन शिविरों में जनपद पंचायतों के सीईओ, आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, उद्योग, वन, नरेगा, आदिवासी विकास, अंत्यावसायी, खादी ग्रामोद्योग, लाईवलीहुड कॉलेज के साथ-साथ आरसेटी और बैंकों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा संत रविदास जी की सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उपलब्धि तथा दीर्घ साधना को सम्मानित करने और…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…

    अपना आशियाना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद है, राहत है, रोशनी और खुशी*   *ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना का दिखाई दे रहा कारगर असर*…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?