Ro no D15139/23

अक्टूबर में पैदल चलकर ग्राम घटोन तक पहुंचे थे कलेक्टर, सुगम आवागमन के लिए तैयार है सड़क, बाइक चलाकर लिया जायजा

जमीन में बैठकर लगाई जनचौपाल, सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं समस्याएं
हेल्थ चेकअप कैंप एवं बोर खनन करने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर मंगलवार को जिले के लखनपुर के ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम घटोन पहुंचे। कलेक्टर श्री भोसकर ने बीते अक्टूबर माह में प्रशासनिक अमले के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने घाट-पहाड़ के मुश्किल रास्तों से लगभग 5 किलोमीटर का घटोन ग्राम तक का पैदल सफर तय किया था। कलेक्टर श्री भोसकर के निर्देश के बाद लगभग 6 महीनों के बाद आज यहां लोगों के सुगम आवागमन के लिए सड़क लगभग तैयार है। कलेक्टर श्री भोसकर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ सड़क का जायजा लेने बाइक चलाकर ग्राम तक पहुंचे। इस दौरान चारपहिया वाहन भी आसानी के साथ ग्राम तक पहुंची। इस दौरान एसडीएम बन सिंह नेताम, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अतुल परिहार, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं-
कलेक्टर श्री भोसकर ने इस दौरान ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने राशन वितरण, पानी व्यवस्था, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, सहित अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
ग्रामीणों ने गांव में पीडीएस दुकान खोलने, आंगनबाड़ी में टाइल्स लगाने, बच्चों के खेलने के लिए बालवाड़ी, कुएं में मोटर लगाने, बिजली खंभे, पाइपलाइन एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र में लाइट लगाने जैसी मांग कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने बड़ी सरलता एवं आत्मियता के साथ ग्रामीणों की समस्या सुनी, उन्होंने जन चौपाल से ही सीएमएचओ, पशुपालन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को फोन के माध्यम से निर्देशित किया कि गांव में पशु टिकाकरण एवं हेल्थ चेकअप कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य जांच किए जाएं। इसके लिए उन्होंने हर 15-15 दिन में शिविर लगाने कहा, साथ ही स्थल चयन कर बोर खनन के लिए पीएचई विभाग को निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने महिलाओं से आजीविका साधन की जानकारी ली एवं महिलाओं के समूह को रोजगार सृजन के लिए बकरी पालन एवं पशु सखी का कार्य करने और आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
घटोन ग्राम की रहने वाली श्रीमती सनियारो तिर्की ने बताया कि पहले गांव में आने-जाने में बहुत कठिनाई होती थी, क्योंकि सड़क नहीं था, पगडंडी के सहारे ही पंचायत तक आना-जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जनदर्शन में कलेक्टर साहब को आवेदन दिया था, जिसके बाद कलेक्टर स्वयं पैदल चलकर गांव आए थे और आश्वासन दिया था कि अगली बार चार पहिया गाड़ी गांव तक पहुंचेगी। आज वे स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर गांव पहुंचे, और अब गांव तक चार पहिया वाहन भी पहुंचने लगे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ है। सड़क बन जाने से अब पक्का मकान बनाने में आसानी होगी है। उन्होंने बताया कि शासन की महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल