Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में लाइसेंस बनाने सम्बन्धी आवेदनों के निराकरण हेतु परिवहन कार्यालय में शिविर का आयोजन

जगदलपुर । सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसाधारण से लाइसेंस बनाने के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जगदलपुर में 28 अप्रैल से 06 मई तक विकासखण्ड के अनुसार शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में विकासखण्डवार प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर लर्निंग लायसेंस बनाए जाएंगे। जिसके तहत जगदलपुर ब्लॉक के लिए 28 अप्रैल, बस्तर विकासखण्ड हेतु 29 अप्रैल, बकावंड एवं तोकापाल के लिए 01 मई, दरभा हेतु 05 मई और लोहंडीगुड़ा एवं बास्तानार के आवेदकों के लिए 06 मई 2025 को लर्निंग लायसेंस बनाए जाएंगे। परिवहन अधिकारी श्री डीसी बंजारे ने बताया कि सुशासन तिहार में परिवहन विभाग जगदलपुर को कुल 1420 लर्निंग लायसेंस बनाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। परिवहन विभाग के वेबसाइट parivahan.gov.in में आवेदन करना आवश्यक है, चूंकि सभी कार्यवाही ऑनलाईन किया जाना है, जिसमें आवेदक को एक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड या पेन कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र सहित जन्म के संबंध में पेन कार्ड या 5 वीं, 8 वीं अथवा 10 वीं का मार्कशीट तथा शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना अनिवार्य होता है। साथ ही एक छोटी सी परीक्षा ऑनलाईन देना होता है। इन सभी आवेदकों को नियत तिथि के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आड़ावाल जगदलपुर में उपस्थित होकर लायसेंस बनाने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

      राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश…

    Read more

    चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी

      मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीण परिवारों को मिला स्वरोजगार का अवसर सुकमा में हितग्राहियों को निःशुल्क चूजे और दाना वितरित रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ग्रामीण परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर