Ro no D15139/23

पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है, आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा : भावना बोहरा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में हुई जानमाल की क्षति पर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है वहीं देशवासियों में आक्रोश भी स्पष्ट दिख रहा है। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह भी पहलगाम में घटना स्थल पर पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं सेना ने आतंकवादियों की तलाश के लिए ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। इसी बीच श्री अमित शाह जी ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए 26 मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारजनों से भी मुलकात की और संवेदना व्यक्त की।

इस दुखद घटना पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किया गया कायरतापूर्ण हमला अत्यंत निंदनीय है। यह आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है, बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है। किसी का धर्म पूछकर उनकी हत्या करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमें पूरा विश्वास है की माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं हमारे भारतीय सेना के जवान, उन सभी आतंकवादियों को उनकी सही जगह जरुर पहुंचाएंगे। इस दर्दनाक घटना में जिन परिवारों ने अपने सगे-संबंधियों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं प्रकट करती हूँ। इस कठिन समय में राष्ट्र एकजुट है, और आतंक के विरुद्ध हमारी प्रतिबद्धता अडिग बनी रहेगी। इस हादसे में हमारे रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी का भी निधन हुआ है और हम पूरे परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

यह अत्यंत ही संवेदनशील घटना है और आतंकवाद के खिलाफ हम सभी देशवासी एक जुट होकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए साथ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी घटना स्थल पर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही तत्काल सेना द्वारा उन आतंकवादियों के खात्मे हेतु ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है हमें पूरा विश्वास है कि उन सभी आतंवादियों को बक्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने न केवल जम्मू-कश्मीर को, बल्कि पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, इससे स्पष्ट है कि इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता है। आतंकियों ने नकली वर्दी पहनकर और धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया, जिसमें नवविवाहित जोड़े, परिवार और बच्चे शामिल थे इसके साथ ही एक वायु सेना के कर्मचारी और हमारे छत्तीसगढ़ के एक व्यवसायी सहित लगभग 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के विकास और वहां की जनता हेतु लिए गए निर्णायक फैसलों से जम्मू-कश्मीर में शांति व अमन कायम हुआ है जो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और आतंकवादियों को रास नहीं आ रहा है, इसलिए इस प्रकार के कायराना हरकत उनके द्वारा कर निर्दोश लोगों की हत्या की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन वहां की अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और वहां इस प्रकार की घटना करके शांति भंग करने व जम्मू-कश्मीर में खौफ का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है लेकिन माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और हमारे भारतीय सेना के जवान, धर्म के नाम पर हिंसा करने वाले और आतंक फ़ैलाने वाले लोगों को जन्नत जरुर पहुंचाएंगे। पहले पत्थरबाजी करके हमारे सेना के जवानों पर हमला और जम्मू-कश्मीर में आए दिन दंगा फैलाकर वहां डर का माहौल फ़ैलाने वाले लोगों पर जबसे नकेल कसी गई हैं तब से पाकिस्तान और उनके पोषित आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं और ऐसे कुकृत्य कर रहें हैं लेकिन जम्मू कश्मीर भारत का हमेशा से अभिन्न हिस्सा रहा है वहां के निवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे सेना के जवान और केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हमें पूरा विश्वास है की इस कायरतापूर्ण हमले करने वाले आतंकवादी बचकर नहीं रह सकते और इस हादसे में पीड़ितों को न्याय जरुर मिलेगा।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?