Ro no D15139/23

पहलगाम में हिन्दुओं की हत्या, अमानवीय व कायराना करतूत उजागर-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*नगर पालिका अध्यक्ष ने घटना की घोर निंदा की*

कवर्धा-पहलगाम में 26 निहत्थे हिंदू नागरिकों की निर्मम हत्या, वह भी केवल उनके धर्म की पहचान पूछकर, यह एक अमानवीय, कायराना और अत्यंत निंदनीय कृत्य है। आतंकवादियों द्वारा ‘‘कलमा‘‘ पढ़ने आता है कि नहीं पूछकर और हिंदू नाम सुनकर की गई यह हत्याएँ सिर्फ मानवता पर हमला नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर आघात हैं। पूरा हिंदू समाज इस पर आक्रोशित है, और मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र की ओर से भी एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूँ कवर्धा की शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से, बिना राशन कार्ड या आधार कार्ड के यहां निवास कर रहा है, तो उनकी सघन जांच की जाएगी, उन्हें चिन्हित कर डिटेल किया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार नगर से बाहर किया जाएगा। कवर्धा की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध आसामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस जघन्य अपराध का करारा और निर्णायक उत्तर देगी। यह नया भारत है जो न सिर्फ सहनशील है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निर्णायक कार्यवाही भी करना जानता है। पाकिस्तान प्रेरित इस जिहाद को भारत सहन नहीं करेगा। आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख स्पष्ट है, कश्मीर भारत का गौरव है। जब से धारा 370 हटाई गई है, कश्मीर एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। वहां पर्यटन फला-फूला है, विकास की नई किरणें फैली हैं, और आम जनता सुकून की सांस ले रही है। शायद यही बदलाव आतंकवादियों को रास नहीं आया और उन्होंने फिर से डर का माहौल बनाने की साजिश रची। लेकिन यह स्पष्ट है भारत और भारतीय कश्मीर को फिर कभी आतंक का अड्डा नहीं बनने देंगे। हमारा संकल्प है एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विकसित कवर्धा और एक अखंड, सशक्त भारत। यह देश संविधान के मार्ग पर चलता है लेकिन जब भी कोई उस संविधान, उस मानवता या उस धर्म निरपेक्षता पर हमला करता है, तो भारत दृढ़ता से अपने लोगों की रक्षा करता है।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?