Ro no D15139/23

किसानों और ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान हेतु पशुपालन विभागीय योजनाओं का करें कारगर क्रियान्वयन-कलेक्टर हरिस एस

पशु चिकित्सा विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

जगदलपुर 24 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जिले के किसानों और ग्रामीणों को पशुपालन गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभागीय योजनाओं और गतिविधियों का कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दिशा में राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजनातंर्गत गौ-पालन के लिए सहायता प्रदान करने सहित विभागीय योजनाओं के तहत सूकरत्रयी योजनांतर्गत सूकरपालन, बैकयार्ड कुक्कुटपालन योजना से कुक्कुटपालन एवं नर बकरापालन यूनिट के तहत बकरीपालन के लिए आवश्यक सहायता एवं प्रशिक्षण हितग्राहियों को प्रदान किया जाए। साथ ही नस्ल सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों एवं पशुपालकों के देशी नस्ल के गौवंशीय मवेशियों का कृत्रिम गर्भाधान करने के लिए व्यापक स्तर पर पहल किया जाए। कलेक्टर श्री हरिस एस गुरूवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में पशु चिकित्सा विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों के मवेशियों का नियमित रूप से उपचार और टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए उक्त कार्य को बारिश के पूर्व अभियान के रूप में चलाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के अन्तर्गत पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम अन्तर्गत कृत्रिम गर्भाधान की समीक्षा में अत्यंत धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए आगामी वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने की चेतावनी दी। वहीं उन्होंने जिले में वर्ष 2024-25 में किए गए पशुओं में टीकाकरण एचएस, बीक्यू, एफएमडी, लम्पी स्किन डिसिज, ब्रसोलोसिस, पीपीआर, स्वाइन फिवर के टीकाकरण लक्ष्य के विरूद्ध अपेक्षित प्रगति नहीं होेने के कारण सभी विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारी विशेषकर विकासखण्ड प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के अंत में कलेक्टर के द्वारा उपस्थित समस्त विकासखण्ड प्रभारी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ. देवेन्द्र नेताम ने आगामी तीन माह के भीतर लक्ष्य के अनुरूप विभागीय कार्यों में अपेक्षित उपलब्धि लाने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में जिले में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं एवं विकासखण्ड के प्रभारी के साथ ही मोबाईल वेटनरी यूनिट के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर आम महोत्सव 2026-अनूठी रंगत और स्वाद का महासंगम 13 और 14 जून को जगदलपुर में जुटेगा फलों के राजाओं का मेला

      जगदलपुर, 12 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की समृद्ध जैव-विविधता और पारंपरिक कृषि संपदा को एक बड़ा वैश्विक मंच देने के लिए दो दिवसीय भव्य बस्तर आम महोत्सव 2026 का…

    Read more

    खेत बचाओ अभियान व जैविक कृषि मेला का आयोजन बस्तर को सिक्किम की तर्ज पर पूर्ण जैविक बनाने का आह्वान

      जगदलपुर, 12 जून 2026/ खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को किया गया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर