Ro no D15139/23

राज्यपाल ने मंथन खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र का किया अवलोकन

स्वसहायता समूहों की महिलाओं से उत्पादित सामग्रियों एवं अर्जित आय के संबंध में की चर्चा

जशपुरनगर 24 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गुरुवार को जशपुर जिला मुख्यालय में स्थित मंथन खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र का अवलोकन कर  स्थानीय रूप से स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के प्रसंस्करण से लेकर पैकेजिंग तक की प्रक्रिया का जायजा लिया।  यहां पर उन्होंने सिंगी स्वसहायता समूह एवं मां खुड़िया रानी फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी की महिलाओं द्वारा कुकीज़ निर्माण एवं पैकेजिंग प्रक्रिया को देखा और समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने जशपुर में उत्पादित चाय को देख कर अपने गृह राज्य असम में चाय प्रसंस्करण के कार्य की भी जानकारी समूह की महिलाओं के साथ साझा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर चाय की प्रसंस्करण एवं उत्पादन की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली।
उन्होंने मुद्रा लोन के तहत ऋण प्राप्त कर सफल उद्यम करने वाली महिलाओं से चर्चा की। जिसमें मनोरा के ग्राम चड़िया निवासी श्रीमती सरिता बाई ने राज्यपाल को ईंट उत्पादन द्वारा आय अर्जन की जानकारी दी। वहीं गम्हरिया की लालमति प्रजापति ने भवन निर्माण में काम में आने वाले सेंटरिंग प्लेट के निर्माण द्वारा आय अर्जन तथा विपणन की जानकारी दी। डिजिटल क्रांति द्वारा अपने गांव में लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं मुद्रा लोन लेकर उपलब्ध कराने वाली बीसी सखी सोनी ठाकुर ने बताया कि मुद्रा ऋण से उन्हें जीवन की नई राह मिली है। मैंने बीसी सखी के कार्य के साथ अपना फैंसी स्टोर भी खोला है, जिससे मुझे अच्छी आय प्राप्त हो रही है। राज्यपाल ने छिंदकांसा से बास्केट सहित अन्य आकर्षक उत्पाद बनाने वाली स्वसहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की और उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति…

    Read more

    ( जशपुरनगर समाचार) कलेक्टर  रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की

      आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी केंद्रों में पेयजल-शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?