Ro no D15139/23

सरकार ने एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच यात्री हैंडलिंग उपाय लागू करने के दिए निर्देश

यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने उठाए जा रहे कमद
नई दिल्ली । हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने और ओवरफ्लाइट प्रतिबंधों को ध्‍यान में रखते हुए कई उड़ान मार्गों में बदलाव किया गया है जिससे उड़ान की अवधि बढ़ गई है और तकनीकी ठहराव की संभावना है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और विनियामक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से बेहतर यात्री हैंडलिंग उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।
प्रमुख उपायों में शामिल हैं:
पारदर्शी संचार: यात्रियों को मार्ग परिवर्तन, बढे हुए यात्रा समय और उनकी यात्रा के दौरान किसी भी तकनीकी ठहराव के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। यह सूचना आगमन, बोर्डिंग और डिजिटल अलर्ट के माध्यम से दी जानी चाहिए।
उड़ान के दौरान सेवाओं में बढ़ोतरी: एयरलाइनों को वास्तविक ब्लॉक समय के आधार पर खानपान में परिवर्तन करना आवश्यक है ताकि किसी भी तकनीकी ठहराव सहित पूरी उड़ान के दौरान पर्याप्त भोजन, जलपान और विशेष भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
चिकित्सा तैयारी: विमानवाहकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विमान में चिकित्सा आपूर्ति पर्याप्त है तथा संभावित तकनीकी ठहराव वाले हवाई अड्डों पर आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता हो।
ग्राहक सहायता तैयारी: कॉल सेंटर और ग्राहक सेवा टीमों को देरी, छूटे हुए कनेक्शनों से निपटने और लागू विनियमों के अनुसार सहायता या मुआवजा प्रदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
परिचालन में समन्वय: उड़ान परिचालन, ग्राहक सेवा, ग्राउंड हैंडलिंग, उड़ान के दौरान सेवाओं और चिकित्सा साझेदारों के बीच निर्बाध समन्वय आवश्यक है।
सभी एयरलाइनों को इस निर्देश को अनिवार्य रूप से मानने के लिए कहा गया है। इसका पालन न करने पर लागू नागरिक उड्डयन अपेक्षाओं (सीएआर) के तहत विनियामक कार्रवाई की जा सकती है। यह निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू होता है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री