Ro no D15139/23

कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

धमतरी 26 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो की बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओ की स्वास्थ्य जांच समय पर की जाये। साथ ही उनके द्वारा बीते दिनों जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण में कुछ केन्द्रों में भर्ती कुपोषित बच्चों की संख्या कम होना पाया गया है। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में कोई भी बिस्तर खाली न रहे। एक बच्चें के स्वस्थ्य होते ही दूसरे बच्चे को भर्ती कराकर उसे आवश्यक पोषण प्रदान कर सुपोषित किया जाये। उन्होंने ऐसे बच्चों की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से लेने कहा।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में बीते वर्ष हुए प्रसवों में मृत महिलाओं और उनके कारणों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से किये गये सी-सेक्शन आपरेशन के बारे में भी पूछा। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि प्रसव अस्पताल में हो। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने नगरी और मगरलोड के स्वास्थ्य केंद्र में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को प्रसव पूर्व अस्पताल में रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उनकी मदद करने के लिए एक कॉल सेंटर भी स्थापित करने कहा।
कलेक्टर ने अत्यंत जर्जर भवनो की जानकारी देने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित मानसिक स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड और वय वंदन पंजीयन की जानकारी ली और प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में टीवी उन्मूलन हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत नगरी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजन करने कहा। उन्होंने जिले में सिकलसेल के मरीजों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिकलसेल के मरीजों का प्रमाण पत्र बनाने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का दिखा संगम, 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित   धमतरी, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी